शहर सेवादल की कमान पिंकी व सापेकर को मिली वोरा का माना आभार, कार्यकताओं में उत्साह

दुर्ग | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने पिंकी झा को दुर्ग शहर सेवादल महिला अध्यक्ष व विकास सापेकर को सेवादल दुर्ग शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।



नियुक्ति पर पिंकी झा व विकास सापेकर ने प्रदेश सेवादल अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया है।



सेवादल दुर्ग शहर महिला अध्यक्ष पिंकी झा व शहर अध्यक्ष सापेकर ने कहा कि जो विश्वास हम पर व्यक्त किया गया है।
उस विश्वास की कसौटी पर हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खरा उतरने का प्रयास करेगें। साथ ही नगरीय निकाय के चुनाव को ध्यान में रखते हुए|
अपनी संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशवरा करके संपादित करेंगे। झां व सापेकर की नियुक्ति पर दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद,
अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।