ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

जसगीत कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, युवक घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के खमरिया में आयोजित जसगीत कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया,

जो हिंसक मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्मृति नगर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, रविवार रात खमरिया में जसगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया।

इस दौरान गोविंद नामक युवक बीच-बचाव करने गया, लेकिन एक आरोपी ने अपने हाथ में पहना लोहे का कड़ा उतारकर गोविंद के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

गोविंद को गंभीर चोटें आईं, और वह खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्मृति नगर पुलिस को सूचना दी और गोविंद को सुपेला अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी फरार मिले। घायल गोविंद ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि वह झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुस्साए लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने गोविंद के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरी रात उनकी तलाश की।

सोमवार सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button