ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

महामाया मंदिर की दानपेटी से ढाई लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर में स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए की नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी मिलने पर अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दानपेटी में था नवरात्रि और मकर संक्रांति का चढ़ावा

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दानपेटी में पिछले आठ महीनों का चढ़ावा संग्रहित था। इसमें नवरात्रि, नववर्ष और मकर संक्रांति के दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान की राशि शामिल थी।

चोरी की जांच में जुटी पुलिस

अकलतरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें चोरों की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button