ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
बालोद

100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बालोद। 100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 5 दिसंबर 2024 को जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में किया गया। यह कार्यशाला माननीय कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्यशाला में 100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूर्यवंशी ने बताया कि यह अभियान 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चार चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ जिला चिकित्सालय बालोद में निश्चय वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

अभियान की विशेषताएँ:
जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. संजीव ग्लैड ने अभियान के उद्देश्य और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीबी, कुष्ठ, शंकाप्रद और उच्च जोखिम समूहों के व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाएगा। इस दौरान वृद्धों के स्वास्थ्य संरक्षण, देखभाल, मितानिन द्वारा घर-घर सर्वे, टीबी और कुष्ठ की पहचान, सैंपल संग्रहण, उपचार, फॉलोअप और निक्षय पोषण योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस अभियान में प्रचार-प्रसार, जन भागीदारी गतिविधियाँ, स्वास्थ्य शिविर, सहायक उपकरणों की पुष्टि और टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यशाला में प्रमुख उपस्थितगण:
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मलेरिया अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एनसीडी, बीपीएम, मितानिन कार्यक्रम समन्वयक, जिला पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button