ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह ने पीएम मोदी से नई दिल्ली में की आत्मीय मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक महत्वपूर्ण और आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को आदिशक्ति मां बम्लेश्वरी का छायाचित्र भेंट किया, जिस पर प्रधानमंत्री ने आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान, डॉ. रमन सिंह ने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी दी और प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ आने का आग्रह करते हुए प्रदेश के विकास के लिए उनके समर्थन की आवश्यकता जताई।

इस सकारात्मक बातचीत में राज्य के विकास, जनहित योजनाओं और प्रदेश के समग्र उत्थान पर चर्चा हुई। डॉ. रमन सिंह ने इस मुलाकात को प्रदेश के लिए अत्यंत लाभकारी बताया

और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला करार दिया।

यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इससे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button