ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
दुर्ग

शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में 3 आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला करने का मामला

भिलाई: सुपेला थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में से दो रामनगर के पंजाब बार के पीछे के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी आदतन बदमाश है और पहले भी देशी कट्टा रखने के आरोप में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2025 को प्रार्थी मयंक सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई,

जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपीगण ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर हाथ, मुक्का, लात-घुसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां दीं।

इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 66/24 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों प्रेम सिंह, अमनदीप सिंह और मलकित सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपीगण को आज, 16 जनवरी 2025 को न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button