ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
भिलाई

गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को टाटा एस वाहन ने कुचला, मौत

भिलाई. दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हे गई।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बच्चे के पिता शैलेंद्र मांडले की शिकायत पर धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शांति नगर सत्यम चौक भिलाई 3 में रहता है। उसके पारिवारिक मित्र प्रवीण बंजारे के बेटे की मौत होने पर 21 जनवरी को जय स्तंभ चौक चरोदा स्थित उसके घर में सामाजिक कार्यक्रम था।

उसकी पत्नी लीमन मांडले उसकी 8 साल की बेटी तान्या और 4 साल के बेटे हर्ष को लेकर उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।

उसकी पत्नी घर के कामों में व्यस्त थी। शैलेन्द्र ने बताया, दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे वहां टेंट का सामान लेकर छोटा हाथी वाहन CG 07 AV 8148 आया।

उसका ड्राइवर इतनी तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे हर्ष को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष लहूलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत भिलाई में बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button