ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | थाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और बाद में उसे डराकर धमकाया था।

पीड़िता द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 34/2025, धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकी) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे थाना मोहन नगर एवं थाना पद्मनाभपुर की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया।

आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सउनि मीरा वर्मा, सउनि राजेन्द्र देशमुख और मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपराधी:
लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे (पिता: मनोहर सेन्द्रे)
उम्र: 26 वर्ष, निवासी: इंद्रा कालोनी, पोटिया रोड, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button