ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
दुर्ग

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू का जनसंपर्क अभियान: भूपेश सरकार की उपलब्धियों पर जोर

दुर्ग | दुर्ग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने आज वार्ड 26 संतराबाड़ी से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार जनसंपर्क किया।

दोपहर 3 बजे तक यह अभियान धुआंधार तरीके से जारी रहा। इसके बाद कांग्रेस नेता वार्ड 27 और 28 में भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।

शाम को वार्ड 56, 1 और 2 में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और वे घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे,

बाजे गाजे के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते हुए प्रेमलता साहू और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की जा रही थी।

जनसंपर्क के दौरान वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी आरएन वर्मा, वार्ड 27 से मनीष बघेल, वार्ड 28 से शबाना निशा रानी, वार्ड 1 से चिराग शर्मा, वार्ड 2 से धनवंतिन निषाद और वार्ड 56 से संतोष सोनी भी मौजूद रहे।

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए|

दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस के कार्यों को जनता तक पहुँचाया और इस बार के चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

इस जनसंपर्क अभियान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई, अनूप वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, निकिता मिलिंद, फतेह सिंह भाटिया, शिवेश सिंह, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, संजू धनकर, हेमंत तिवारी और कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button