ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

महिला वकील को ठगों ने आईपीएस अधिकारी बनकर 41 लाख रुपये का किया ठगी

दुर्ग | दुर्ग जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रैक्टिस कर रही अधिवक्ता फरीहा अमीन कुरैशी को ठगों ने आईपीएस अधिकारी बनकर धमकाया और उसे 41 लाख रुपये गंवाने पड़े।

ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि एक अपराधी को पकड़ा गया है, जिसके पास फरीहा अमीन के नाम पर एक संदिग्ध बैंक खाता पाया गया है, जिसमें 8.7 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

ठगों ने महिला वकील को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देते हुए उसे पूरी संपत्ति और बैंक खाता जानकारी मंगवाया, और उसे आरबीआई के खाते में 41 लाख रुपये जमा करवा लिए। महिला वकील ने इस मामले की शिकायत दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

महिला वकील को धमकाने वाले ठगों के नाम दीपक और सुनील कुमार गौतम हैं, जिन्होंने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से इस अपराधी को गिरफ्तार करने और संदीप कुमार नामक व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर उसे आरोपित किया।

महिला वकील ने ठगों के द्वारा की गई धमकी और धोखाधड़ी की जांच करने की मांग की है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button