ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

मेला मड़ई कार्यक्रम में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई ।थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसाही में मेला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इस दौरान पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था में लगा हुआ था।

मेला मड़ई कार्यक्रम के दौरान ग्राम परसाही के संजय ठाकुर और जोहन ठाकुर मड़ई में राउत नाचा निकलने के दौरान उपद्रव करने लगे।

इन दोनों ने राउतनाचा वालों और खिलौना दुकान वालों को गाली गलौच कर मारपीट पर आमदा हो गए थे।

इसे देखकर मड़ई में शांति व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया। लेकिन उपद्रवी संजय ठाकुर और जोहन ठाकुर उर्फ जितेन्द्र ने पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगे।

इन दोनों के विरूद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 121, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत् पंजीबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए |

दिनांक 06.02.2025 को आरोपी संजय ठाकुर उर्फ रिंकु और जोहन ठाकुर उर्फ जोहन लाल ठाकुर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक लक्ष्मीनारायण शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button