ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व एमएलए वोरा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने किया मतदान

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। नई महापौर चुनने मतदाताओं का उत्साह देखते बना।

मतदान केन्द्रों के बाहर कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ पार्षद प्रत्याशी डटे रहे। इस दौरान मतदान के लिए आने वालों से वे पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे।

महापौर पदके दोनों प्रत्याशियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान केन्द्रों पर
जाकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने शाम चार बजे तक 65 प्रतिशत तक दुर्ग निगम चुनाव में लगभग  मतदान हो चुका था।

दुर्ग नगर निगम में महापौर के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 2 लाख 37 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

यहां महापौर पद पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने कातुलबोर्ड स्कूल में तो कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू ने बोरसी स्कूल में मतदान किया।

मतदान के बाद महापौर पद की दोनों ही प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों में जाकर मतदान केन्द्रों में तैनात अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की।

निगम के पूरे 60 वार्ड में पार्षद बनने की चाह के साथ चुनाव लड़ रहे भाजपा व
कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर आ रहे
मतदाताओं से मनुहार किया जाता रहा।

दुर्ग नगर निगम में कुल वोटर 2 लाख 37 हजार 955 वोटर है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 16 हजार 33 और महिला मतदाता 1 लाख 21 हजार 896 है। वहीं, यहां 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें से करीब 213 मतदान केंद्र ऐसे है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा काफी ज्यादा है। कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां महिला और पुरुष मतदाता बराबर हैं।

जैसे तीन मतदान केंद्र 109 में 370-370 और 200 में 500-500 महिला और पुरुष है। कुछ मतदान केंद्र में सिर्फ एक मतदाता कम और ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button