ब्रेकिंग
नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ...
दुर्ग

दुर्ग निगम में बन रही भाजपा सरकार – विधायक गजेन्द्र यादव 50 हजार से महापौर और 40 से अधिक पार्षद

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जनता द्वारा किये मतदान पर विधायक गजेन्द्र यादव ने सभी मतदाताओं का आभार जताये है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी नीतियां और सुशासन लोगों के हृदय में बस चुका है, 11 फरवरी को हुए चुनाव में दुर्ग की जनता का बीजेपी के प्रत्याशीयों के प्रति अपार समर्थन से स्पष्ट है की 50 हजार से अधिक मतो के अंतर से महापौर और 40 से अधिक पार्षद जीतेंगे।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की नगर निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और एक एक कार्यकर्त्ताओ ने बीजेपी प्रत्याशी को प्रचंड मतो से जीत दिलाने मेहनत किये।

जिला भाजपा संगठन द्वारा निगम के सभी वार्ड में कार्यकर्त्ताओ की टीम बनाकर व्यवस्थित तरीके चुनाव संपादन कराया गया।

 

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की निगम चुनाव में जनता का अभूतपूर्व समर्थन दर्शाता है कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है।

अब, प्रदेश विकास की तिगुनी गति से आगे बढ़ेगा, और हर नागरिक को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प साकार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक वर्ष में ही आधे से ज्यादा चुनावी वादों को पुरा किये है।

महतारी वंदन हो या किसानों को एकमुशत राशि। भूमिहीन को सहायता राशि, गरीबों को आवास देकर पक्के मकान के सपने को पूरा किये। दुर्गवासियों की हर मांग को सरकार ने पूरा किया।

दुर्ग निगम के प्रत्येक वार्ड सीमेंटीकरण सड़क, नाली, पुल पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओ के विस्तार करने लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति की श्रृंखला बनी हुई है।

एक वर्ष में ही दुर्ग के लिए 249 करोड़ की राशि की स्वीकृति से सरकार और जनता के बीच विश्वास बढ़ा है।

विष्णुदेव साय सरकार में दुर्ग शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सहित शहर के सर्वांगीण विकास हेतु कई सौगात दिए जिसके परिणाम स्वरुप दुर्ग निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button