ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

अच्छे लोकेशन में पीएम आवास के लिए मिल रहा है आवेदन फार्म

भिलाई। मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी योजना अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास का फार्म मिल रहा है। कोई भी परिवार जो किराये में निवास करने वाले, जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, यहां के नागरिक है। उनके पास राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड है, वे मकान के लिए आवेदन कर सकते है।

25 फरवरी को आवास आबंटन के लिए लाटरी नगर निगम मुख्य कार्यालय के सभागार में प्रात: 11 बजे निकाली जायेगी। जो हितग्राही पूर्व से आवेदन किये है, उनके द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि नियमानुसार जमा कर दिया जायेगा। वे पात्रता की श्रेणी में आयेगें, उन्हे लाटरी द्वारा मकान आबंटित किया जायेगा।

ऐसी जानकारी मिली है, कि कुछ लोग दलालो के चक्कर में आकर पूर्व
में आबंटित किये गये मकानों को 50 रूपये के स्टाम्प पेपर में खरीदी
ब्रिकी कर निवास कर रहे है। उनके जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास
योजना का मकान खरीद ब्रिकी करना प्रतिबंधित है।

उस मकान का पूरा प्रमाणपत्र पूर्व आबंटिती के नाम से ही रहेगा। बिजली का बिल और संपत्तिकर पुराने व्यक्ति के नाम से ही जमा होगा। जब उतने ही पैसे में नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का नया मकान मिल जायेगा।

तो आपसमें खरीदी ब्रिकी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वैशाली नगर विधायक रिकेशसेन, महापौर नीरज पाले ने सभी नागरिको से आग्रह किया है। कि हम लोग स्वयं मकान का निरीक्षण करने गये थे, बहुत ही अच्छे लोकेशन पर गुणवत्ता पूर्वक मकान बनाया गया है।

जहां पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालय , किचन के साथ
मकान की सुविधा लगभग 3.50 लाख रूपया में मिल जा रहा है।
यह मकान कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया, एनार स्टेट
खम्हरिया, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद इन जगहो में बने निर्मित मकानो का
आबंटन किया जा रहा है। मकान के दिवाल भी स्लैब ढालकर बनाया जा रहा है

जो पूरी तरह मजबूत है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का सपना है कि हर परिवार को अपना खुद का मकान मिले। यह मकान विशेष कर महिलाओ के नाम से ही दिया जा रहा है। जिनके घरों में दिव्यांग, बुर्जुग व्यक्ति निवासरत है, उनको प्राथमिकता के आधार पर भूतल का मकान प्रदान किया जा रहा है। पहले आये पहले पाये मकान लेकर घर बसाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button