ग्राम रसमड़ा में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी त्रिवेणी रामनारायण सोनी का संकल्प पत्र जारी

रसमड़ा | ग्राम रसमड़ा के सरपंच पद हेतु उम्मीदवार त्रिवेणी रामनारायण सोनी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने ग्राम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है।



उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में उनका चुनाव सर्व समाज के हितों और ग्राम के समग्र विकास के लिए है, न कि जाति, वर्ग या धर्म के आधार पर।



संकल्प पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों का उल्लेख किया गया:

- ग्राम रसमड़ा में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या का अतिशीघ्र समाधान करना।
- ग्राम रसमड़ा में प्रदुषण की समस्या का अतिशीघ्र समाधान करना।
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हितग्राहियों को बिना किसी भेदभाव के दिलाना।
- वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन एवं विधवा पेंशन का लाभ हितग्राहियों को अतिशीघ्र दिलाने का प्रयास करना।
- प्रदुषण नियंत्रण की दिशा में सघन वृक्षारोपण को बढ़ावा देना।
- ग्राम रसमड़ा में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में आत्मानंद जैसे विद्यालयों की स्थापना के लिए प्रयास करना।
- ग्राम रसमड़ा में व्याप्त गंदगी एवं नालियों की साफ-सफाई के लिए सभी 20 वार्डों में सफाई कर्मचारीर्यों की नियुक्ति कम्पनी दर पर किया जाना।
- खेल मैदान एवं उद्यान के लिए भुमि निर्धारित कर अतिशीघ्र निर्माण आरंभ कराना।
- अहातायुक्त स्वच्छ गौठान निर्माण कराना।
- मांगलिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए मांगलिक भवन एवं प्रांगण निर्माण कराना।
- व्यवस्थित एवं साफ-सुथरे बाजार विस्तारीकरण कराना।
- ग्राम के शिक्षित युवाओं को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासकीय तकनीकी संस्थान की अनुशंसा सरकार से करना एवं प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए कोचिंग सेन्टर प्रारंभ कराने का प्रयास करना।
- श्रम विभाग की सभी योजनाओं का सीधा लाभ ग्राम पंचायत के माध्यम से श्रमिको को दिलाना।
- जन मानस की समस्याओं को जनता से राय लेकर ठोस समाधान करना।
- ग्राम रसमड़ा में साफ पीनें के पानी की व्यवस्था करना।
- ग्राम रसमड़ा में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करना।
- ग्राम रसमड़ा को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना एवं अवैध नशें के कारोबार को समाप्त करना।
- शासकीय अस्पताल से लेकर बाजार तक के मुख्यमार्ग में बारिश के दिनों में जल भराव की स्थिति को नियंत्रित करते हुए उचित क्षमता वाले नाली निर्माण कर समस्या से छुटकारा दिलाना।
- ग्राम रसमड़ा की समस्त नालियों का संधारण करते हुऐ जल निकासी की समस्या से छुटकारा दिलाना।
- उद्यक्षमता युक्त अस्पताल आरंभ करवाना।
- महिला समुहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्वरोजगार सहायता उपलब्ध कराना।
- ग्राम के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रयास करना।
- ग्राम की निर्धन परिवारों की निर्धन कन्या विवाह योजना के माध्यम से सामुहिक विवाह करवाना।
- शितला तालाब, घुमा तालाब एवं बावली तालाब का सौन्दर्याकरण एवं उद्यान निर्माण कराना।
- आधारकार्ड देखकर कम्पनियों द्वारा रसमड़ा के मजदूरों के साथ हो रहे भेदभाव की साजिश का पर्दाफाश करना एवं ग्राम रसमड़ा के बेरोजगारों को पहली प्राथमिकता दिलाना।
- ग्राम के शिक्षित एवं डिप्लोमाधारी युवाओं को योग्यतानुसार नियुक्ति दिलाना।
- कम्पनियों में पुरजोर तरीके से सभी श्रम कानुनों को लागु करवाना।
- वर्षों से कम्पनियों में कार्यरत ठेका श्रमिको के नियमिति करण की दिशा में प्रयास करना।
- ग्राम रसमड़ा के मुक्तिधाम में आहाता निर्माण, सौन्दर्याकरण, वृक्षारोपण एवं मुक्तिधाम से लेकर शिवनाथ नदी तक सडक निर्माण कराना।
- प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला समिति का गठन कर प्रत्येक माह मोहल्ला मिटिंग करना।
साथ ही, उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव के, ग्राम रसमड़ा के सर्वागीण विकास के लिए उन्हें अपना समर्थन दें और उनके चुनाव चिन्ह “खंबे पर ट्यूब लाईट छाप” पर मुहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
त्रिवेणी रामनारायण सोनी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल ग्राम रसमड़ा के विकास को प्राथमिकता देना है और उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से वह इस चुनाव में जीत हासिल करेंगी।