कोरबा
10 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, परिजनों का बुरा हाल, श्रम मंत्री ने की अहम घोषणा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक साथ 10 लोगों की अर्थी उठी है। दरअसल प्रयागराज में बस और बोलेरों की टक्कर में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ।



2 दिनों के बाद सभी मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।



कोरबा में एक साथ सभी मृतकों की अंतिम यात्रा निकली गई। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया।

मंत्री देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को दी जाएगी।