ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
रायपुर

BIG BREAKING: बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर।बलौदा बाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में  खुशी की लहरदौड़ गई है।

गौरतलब है कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले छह महीने से रायपुर जेल में बंद थे। उनके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज फैसला सुनाया गया।

समर्थकों में जश्न, कांग्रेस ने किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र यादव के समर्थकों ने इसे न्याय की जीत  बताया और उनके रिहाई की खुशी में जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए कहा कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण थी और न्यायालय से उन्हें राहत मिल गई है।

जल्द जेल से होगी रिहाई 

अब  कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को **जल्द ही रायपुर जेल से रिहा किया जाएगा । कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक उनकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button