ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

भिलाई में विधायक रिकेश सेन की दो अहम याचिकाएं विधानसभा में स्वीकृत, द्वितीय दिवस प्रस्तुतिकरण की मिली अनुमति

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा 24 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन दी गईं दो अहम याचिकाओं को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वीकार करते हुए 25 फरवरी को सदन में प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान की है।

विधायक रिकेश सेन ने अपनी पहली याचिका में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नंदिनी रोड से बोगदा पुलिया, कुरूद, अवंति बाई चौक, गदा चौक सुपेला तक मुख्य सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण करने की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने दूसरी याचिका में नंदिनी रोड नाले के दोनों ओर केनाल रोड निर्माण करने की आवश्यकता जताई थी।

आज सदन में इन याचिकाओं का प्रस्तुतिकरण होना है, जिससे यह क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और यातायात को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। विधायक रिकेश सेन की इस पहल को स्थानीय जनता द्वारा सराहा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button