ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

75 सिवरेज लाईन से प्रभावित हितग्राहियो को पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास मिलेगा

भिलाईनगर। जोन-04 शिवाजी खुर्सीपार क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मकान बनाया गया था, जिसका सिवरेज सिस्टम अंडर ग्राउण्ड पीछे के तरफ था। आबादी बढ़ने के साथ-साथ सिवरेज सिस्टम भी पुराना होने के कारण स्थानीय हजारो परिवारो को जल निकासी की परेशानी हो रही है। बारिस के दिनो में उधर की स्थिति और खराब हो जाता है।

नगर निगम भिलाई द्वारा शासन को अंडर ग्राउण्ड सिवरेज सिस्टम बदलने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया गया था। जिसे शासन द्वारा लगभग 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माणाधीन एजेंसी को कार्य दिया गया है,

जिसे अप्रेल 2025 तक पूर्ण करके देना है। 75 स्थानीय निवासियो द्वारा सिवरेज सिस्टम के उपर मकान, शौचालय, बाथरूम, रसोई इत्यादि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है।

उक्त 75 अवैध कब्जाधारियो को निगम द्वारा 4 बार नोटिस दिया गया और अवैध कब्जा युक्त जगह को पेंट से लाल मार्किग भी किया गया है। इसके पश्चात भी अवैध कब्जाधारियो द्वारा कब्जा रिक्त नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण हजारो परिवार प्रभावित हो रहे है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं संबंधित एजेंसी को लेकर मौके पर निरीक्षण करने गए।

स्थानीय निवासियो का मांग है कि बारिस के पूर्व सिवरेज सिस्टम का संधारण हो जाना चाहिए, नहीं तो हम सबको बहुत परेशानी का सामना करना पढ़ता है, बिमारीयां फैलने की संभावना बनी रहती है। कुछ अवैध कब्जाधारियो के कारण हजारो लोग क्यो प्रभावित हो, उन पर कार्यवाही करें।

आयुक्त के निर्देशानुसार 75 प्रभावित कब्जाधारियो को पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए आज से ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारियो द्वार सर्वे करके संबंधित से फार्म भरवाया जा रहा है।

निगम भिलाई द्वारा 75 प्रभावित अवैध कब्जाधारियो को अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि अपने से सिवरेज सिस्टम के उपर का निर्माण को स्वयं खाली कर दें, नहीं तो निगम द्वारा विधि संवत कार्यवाही करते हुए जे.सी.बी. के माध्यम से हटा दिया जायेगा। जिससे नुकसान अधिक होने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी, बीरेन्द्र बंजारे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button