ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का आम बजट छत्तीसगढ़ की आर्थिक उन्नति का दर्पण- सुरेंद्र कौशिक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री ओपी चौधरी के द्वारा वर्तमान सरकार का दूसरा बजट प्रदेश का 25 वां बजट पेश किया गया |

पेश किए गए बजट को लेकर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जारी किए गए अपने बयान में कहा किवर्तमान बजट 165000 करोड़ का है जिसमें महिलाओं युवा अन्नदाता सभी के लिए कुछ ना कुछ प्रावधान किया गया है पेट्रोल की कीमत राज्य सरकार की तरफ से ₹1 की कमी की गई |

बड़े शहरों के लिए मिनी मेट्रो का विकास निश्चित रूप से हो रहा है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू होगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि युवा एवं छात्रों को प्रोत्साहित करने को लेकर रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का स्थापना की जाएगी।

जिसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम बैडमिंटन इंदौर हॉल निर्माण के लिए 5 करोड़ नर्सिंग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार इसी बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नर्सिंग कॉलेज में की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं के विकास पर फोकस करते हुए आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिये 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान और पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया है। कुल मिलाकर अगर हम कहे तो पेश किया गया|

बजट छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग का ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जिससे निश्चित तौर पर हम कह सकते हैं कि पेश किया गया बजट छत्तीसगढ़ की आर्थिक उन्नति का दर्पण है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button