ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बिलासपुर

ऑनलाइन गेमिंग सट्टा कारोबार का खुलासा, एक गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग सट्टा कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने मौके से आरोपी सुरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, 16 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 30 से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड और कई बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ‘के.एल.जी. पैनल’ के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा कारोबार चला रहा था, जिसमें गेमिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Aviator, Wingo और Casino पर सट्टा लगाया जाता था।

आरोपी के ग्राहक टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए जुड़ते थे और मोटी रकम का लेन-देन करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद दस्तावेजों और उपकरणों से सट्टा कारोबार के विस्तृत नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button