ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

निगम के नवनियुक्त महापैर परिषद के 11 सदस्यों ने श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी ) में नवनियुक्त सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,लीलाधर पाल,शिव नायक, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन ने निगम मुख्यालय भवन सभागार के नीचे एमआईसी भवन में पूज्य देव गणेश की

पूजा – अर्चना कर उनसे शुभाशीष देने बप्पा के दिव्य  चरणों में विनम्र प्रार्थना कर नगर निगम एमआईसी  आबंटित कक्ष में  गणपति पूजन कर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और सुमधुर शंख ध्वनि सहित फटाकों और बैंड बाजों की गूंज के मध्य अपना पदभार संभाल लिया.

महापौर  अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, संजय बघेल सहित नव निर्वाचित वार्ड पार्षदगणों, पूर्व पार्षदगणों, विशिष्टजनों,गणमान्यजनों,आमजनों, महिलाओं,नवयुवकों, नगर निगम अधिकारियों,कर्मचारियों ने नवनियुक्त एमआईसी सदस्ययो को पदभार संभालने पर बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं|

इस अवसर पर महापौर अल्का बाघमार ने सभी एमई सी सदस्यो को शहर विकास के लिए अपने अपने विभागों में सक्रियता से कार्य करने की शुभकामना दिया महापौर ने सभी एमआईसी सदस्यों को निर्देशित किया कि शहर में विकास कार्यो में कसावट  लाने को कहा।

बता दे कि महापौर परिषद के एक और सदस्य जलकार्य प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन जिनका कार्यालाय जलग्रह पानी टंकी के नीचे होने के कारण 3 अप्रैल को अपना कार्यभार करेंगे। महापौर  अलका बाघमार ने सभी सदस्यों के साथ एकजुट होकर शहर का विकास करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button