वार्ड नंबर 3 के भाजपा पार्षद नरेंद्र बंजारे ने श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर निगम में किया पदभार ग्रहण

दुर्ग | वार्ड नंबर 3 के भाजपा पार्षद नरेंद्र बंजारे को आज वित्त लेखा विभाग में Mic सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण की गई। इस अवसर पर पार्षद बंजारे ने विभाग के समग्र कार्यों की सराहना की और जिले के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सभी सदस्यों ने पार्षद बंजारे की सफलता और आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। पूजा अर्चना के दौरान कार्यालय में शांति और समृद्धि की कामना की गई, साथ ही बंजारे ने इस पहल को समाज के लिए सकारात्मक दिशा में एक कदम बताया।
पार्षद ने कहा, “समाज और जिले के विकास के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, और ऐसी गतिविधियां हमें एकजुट करती हैं। इस पूजा के माध्यम से हम सभी के प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं।”

मौके पर Mic विभाग के कई सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने पार्षद से उनके भविष्य के योजनाओं के बारे में जानकारी ली और समर्थन की बात कही। इस अवसर पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल सम्पादक सुरेश गुप्ता ने पार्षद नरेंद्र बंजारे को दी हार्दिक शुभकामनायें |














