ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 8.40 लाख नकद जब्त

कवर्धा। जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिना बिल और वैध दस्तावेजों के परिवहन किए जा रहे करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 8.40 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जो रायपुर के निवासी हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना कवर्धा पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें उमाशंकर साहू (निवासी भगत चौक, टिकरापारा, रायपुर) और जावेद जिवानी (निवासी फव्वारा चौक, बैरन बाजार, रायपुर) सवार थे।

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो 4000.700 ग्राम (करीब 4 किलो) सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये है। साथ ही, 8.40 लाख रुपये नगद एवं एक कार भी जब्त की गई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति इस सोने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे इसकी अवैध तस्करी की आशंका बढ़ गई।

मामले में कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा, आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग को भी इस मामले की सूचना दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से जुड़ा मामला तो नहीं है।

पुलिस का सख्त संदेश

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति के पास भारी मात्रा में सोना, चांदी या नकदी पाई जाती है और वैध दस्तावेज नहीं होते, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button