ब्रेकिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद...
दुर्ग

जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

दुर्ग | कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज/मल्टिविलेज में जल प्रदाय योजना के कार्यों, जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में स्त्रोत निर्माण, रेट्रोफिटिंग, क्रेडा विभाग द्वारा सोलर तकनीक से ग्रामों में पेयजल संबंधित योजनाओं की स्थिति व पानी टंकी निर्माण तथा हर घर जल प्रमाणीकरण पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कार्यपालन अभियंता  उत्कर्ष पाण्डेय, सहायक अभियंता  एम.ए.खान एवं  प्रकाश ठाकुर सहित उप अभियंता उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जेजेएम अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में संबंधित एजेंसियों को दिए गए कार्यादेश के अनुसार पूर्ण एवं अपूर्ण कार्याे की जानकारी ली। उन्होंने एजेंसियों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति रिपोर्ट व अपूर्ण कार्याे की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हांने छूटे हुए गांवों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में जल कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए।

साथ ही, भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत 385 ग्रामों में एक लाख 55 हजार घरों में नल कनेक्शनों में जल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है। सिंगल विलेज 184 एवं मल्टी विलेज के 201 है।

जल आपूर्ति योजनाओं में आ रही समस्याओं, जैसे जल स्त्रोतों की कमी और तकनीकी दिक्कतों पर विचार करते हुए उन्हें शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के सभी कार्या का तय समय सीमा में करने एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने वाले ठेकेदारों से सख्ती पूर्वक निपटान हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button