ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

देर रात राहगीर से लूट: जामुल पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, नकदी-मोबाइल-हथियार बरामद

जामुल | प्रार्थी कुलदीप निषाद निवासी बाजार चैक ग्राम अहेरी थाना नंदिनी नगर का रहने वाला थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 08.04.2025 की रात्रि करीबन 12ः30 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी से अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहा था|

एम.पी.ई.बी. चौक जामुल के पास स्कुटी सवार 03 लड़के आये और धारदार चाकु दिखाकर मारपीट कर जेब में रखे नगदी 500 रूपये, मोबाईल फोन एवं आधार कार्ड जबरदस्ती लूट कर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करने तथा बदमाशों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय छावनीश्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा माल मुल्जिम के पता तलाश में जुट गई। प्रार्थी के बताये हुलिया के आधार संदेहियो को पकड़ा गया।

संदेहियों से पुछताछ करने पर पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु बारिकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ लूट करना स्वीकार किया। तीनो आरोपी साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये है।

प्रार्थी से लूट की गई नगदी रकम 500 रूपये, मोबाईल फोन, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं धारदार चाकू को जप्त की गई है। आरोपी दिशु जगत पूर्व में नेवई क्षेत्र में एटीएम तोड़फोड़ के मामले में भी जा चुका है जेल। तीनो आरोपियों को आज दिनांक 10.04.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 189/2025
धारा:- 309(4) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्ती:- मोबाईल फोन, आधार कार्ड, नगदी रकम 500 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कुटी, धारदार चाकु

आरोपी:- 01 दिशु जगत पिता संतोष जगत उम्र 19 साल निवासी न्यू खुर्सीपार केनाल रोड उड़िया मोहल्ला थाना खुर्सीपार, 02 हिमांशु सिंह पिता हेमराज सिंह उम्र 20 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे लक्ष्मी पारा जामुल थाना जामुल, 03 जय कुमार साहू उर्फ छोटु उर्फ डी.जे. पिता दुजेराम साहू उम्र 18 साल निवासी वार्ड 03 संतोषी चैक जामुल थाना जामुल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button