ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन 11 से 14 अप्रैल,मुख्य अथिति मेयर अलका बाघमार हुई शामिल

दुर्ग/ शंकर नगर स्थित बुद्ध विहार में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बुद्ध विहार समिति द्वारा भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मेयर  अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

इस अवसर पर अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ज्ञानेश्वर बागड़े ने स्वागत, सत्कार किया।इस अवसर पर मेयर  अलका बाघमार ने अंबेडकर जयंती की दी बधाई देते हुए बोले, बाबा साहब को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चल रहा है।

बुद्ध विहार समिति शंकर नगर दुर्ग द्वारा सन् 1970 से दुर्ग शहर स्तरीय भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन कराया जा रहा है।इस वर्ष 134वीं जयंती समारोह का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक किया जाएगा।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर चंद्राकर, पार्षद हर्षिका जैन, सावित्री दमाहे, आशीष चंद्राकर और संजय कोहले उपस्थित रहे।समिति के अध्यक्ष  बागडे और महिला मंडल अध्यक्ष  संगीता मेश्राम ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बुद्ध विहार समिति और महिला मंडल का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button