ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का डोर टू डोर कैंपेन शुरू, जनता से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के सभी 37 वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत कर दी है। सोमवार सुबह उन्होंने जुनवानी और खम्हरिया वार्ड की गलियों में स्कूटी से पहुंचकर लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और जनसमस्याएं जानीं। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

विधायक के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने खम्हरिया वार्ड में सड़क, सफाई और पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को सूचीबद्ध किया। विधायक सेन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के भीतर किया जाए।

जनसुनवाई से मिले महत्वपूर्ण इनपुट

डोर टू डोर अभियान के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने शिकायत की कि कुछ असामाजिक तत्व रात को मोहल्ले के चौक-चौराहों और खाली मैदानों में शोरगुल और नशाखोरी करते हैं। इस पर विधायक ने संबंधित स्थलों को सूचीबद्ध कर स्मृति नगर पुलिस को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके अलावा, कई स्थानों पर डोम शेड की मांग भी की गई, जिस पर विधायक ने शीघ्र पहल का आश्वासन दिया।

विधायक सेन ने कहा, “हम अगर डोर टू डोर कैंपेन चलाएंगे तो जनसमस्याओं को ज्यादा बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। मेरा लक्ष्य वैशाली नगर विधानसभा को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, और इसके लिए मैं लगातार कार्य कर रहा हूं। जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं होता, मैं रुकने वाला नहीं हूं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल शुरुआत है और आगे भी लगातार जनसंपर्क व समस्या समाधान की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button