ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने की मां की हत्या, पत्नी पर भी किया हमला

रायपुर |  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक व्यक्ति ने मामूली बात पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे की पहचान प्रदीप देवांगन के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह प्रदीप ने अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये की मांग की थी। मां द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने पर प्रदीप ने आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह हस्तक्षेप कर माँ को बचाने की कोशिश की और फिर मोहल्ले में जाकर घटना की सूचना दी।

पड़ोसियों के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल पत्नी का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी प्रदीप देवांगन के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उरला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button