ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटी का वेशभूषा धारण करने के दिए गए निर्देश

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, भापुसे व्दारा पुलिस लाईन दुर्ग में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना । परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटी का टर्न आउट धारण करने के संबंध में विशेष रूप से हिदायत दिया गया। आगामी कानून व्यवस्था ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिया गया ।

विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही उनके व्दारा उच्च कोटी का टर्न आउट धारण करने वाले पुलिस स्टाफ को पुरस्कृत भी किया गया । परेड के दौरान पुलिस लाईन एवं जिले के विभिन्न थाना/चौकी के वाहनों का निरीक्षण किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग व्दारा समस्त वाहनों के बेहतर रख-रखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया ।

परेड में  खनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, दुर्ग,  पद्म तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू,  ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात,  राहुल बंसल, परि. भापुसे,  सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर,  हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी,  हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक,  सदानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात,  चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, लाईन के साथ ही  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, जिले के थाना/चौकी प्रभारी एवं लगभग 211 पुलिस जवान उपस्थित रहे । डॉग हैण्डलर भी अपने पुलिस डॉग के साथ भी परेड पर उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button