ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले पर निरंतर की जा रही है कार्यवाही

दुर्ग |  26 अप्रैल को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दुर्ग इंदिरा मार्केट क्षेत्र में पटेल चौक से फरिस्ता कॉप्लेक्स तक नो पार्किग में खडी दो पाहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय दुर्ग जोन लाया गया एवं 04 पहिया वाहन पर लॉक लगाने की कार्यवाही की गई सभी वाहन चालको का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर भविष्य में इस प्रकार वाहन न खडा करने हेतु समझाईस दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से चर्चा कर इन्हे भी समझाईस दी गई की इस प्रकार सडक पर सामग्री रखकर व्यापार न करें इससे यातायात बाधित होता है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

यातायात पुलिस दुर्ग को जुनवानी के खमरिया मार्ग पर सड़क किनारे खाली जगह पर 10- 15 मॉडिफाइड चार पहिया वाहन खड़े होने की जिसका संचालन वाहन स्वामी द्वारा अलग-अलग कार्यों पर किया जाता है मिले शिकायत के आधार पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 20 वाहनों के कागजात की जांच की जा रही हैँ।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख मार्गो पर लगातार विगत 04 दिनो से सायं 06.00 बजे से देर रात तक शराब पीकर वाहन चलाने वालो की एवं लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें कल दिनांक को 14 नशे के हालत में वाहन चलाने वाले चालको के वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया विगत 04 दिनो में कुल-27 वाहन चालको को न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button