ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़भिलाई

महाविद्यालय के अंदर घुसकर उत्पात मचाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शासकीय सम्पत्ति को क्षति कारित करने वाले आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर: कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 7 में 9 दिसंबर 2025 को एक गंभीर उपद्रव की घटना सामने आई। प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा की शिकायत के अनुसार, महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया और उनके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा समेत अन्य छात्रों ने एकजुट होकर अनाधिकृत रूप से प्राचार्य कक्ष में प्रवेश किया।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने नारेबाजी और अश्लील गालियां दीं, प्राचार्य के टेबल का काँच तोड़ दिया और टेबल पर रखे शासकीय दस्तावेज फाड़ कर स्याही डाल दी। साथ ही प्राचार्य को अपमानित करने के लिए जूते का माला पहनाने का प्रयास किया और नेम प्लेट पर स्याही पोतकर कार्यालय में धक्का-मुक्की की। इस घटना से महाविद्यालय के सभी स्टाफ में भय व्याप्त हो गया।

कानूनी कार्रवाई: प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • हरदीप पात्रे, 22 वर्ष, स्मृति नगर
  • दीपक पाल उर्फ दीपू, 23 वर्ष, शंकरपारा सुपेला

दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button