ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

भिलाई में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमीनार का आयोजन

भिलाई । न्यू गतका स्पोट्र्स एसोसिएशन के द्वार द्वारा छत्तीसगढ़ द्वारा 3 व 4 मई को गुरुनानक स्कूल सेक्टर 6 में दो दिवसीय गतका कोच एवं रैफरी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, महासमुंद, कोरबा, धमतरी, बालोद, बेमेतरा कबीरधाम, मानपुर मोहला के 70 खिलाड़ीए पीटीआई और आफिशियल ने भाग लिया।

एसोसिएशन के सहसचिव और तकनीकी विशेषज्ञ अमन सिंह, करन सिंह और राजवीर सिंह द्वारा गतके की बारीकियों, पाइंट्स, फाउल्स, ग्राउंड और सभी गतके संबंधी आवश्यक जानकरियां से अवगत कराया गया। जिससे सभी रैफरी कोच अपने जिलों में खिलाडिय़ों को गतके का प्रशिक्षण दे सकें। वर्कशॉप में सभी आफिशियल के टेस्ट लेकर अंकों के आधार पर उनके प्रमाण पत्र दिये गए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह छोटू ने बताया कि हमारा उद्देश्य इस ऐतिहासिक खेल का पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार करना है। जिससे खिलाड़ी इस खेल के माध्यम से अपना भविष्य बना सकें। सभी खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं दी जायेगी जिससे वे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवंत सिंह खालसा, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, कल्पना स्वामी, रामदास सिंह, गुरूनानक स्कूल के चैयरमेन मनजीत सिंह, लखविंदर सिंह और कईं गतका खिलाड़ी व गतका प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button