ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: 17 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी आपापुरा वार्ड 31 में चला महापौर महा सफाई अभियान का विशेष सफाई विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमार... गरीबों को पक्का मकान देना हमारा संकल्प, पीएम आवास योजना से बदल रही तस्वीर - शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ने की 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों' की सराहना, ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति की ओर ... विश्वदीप विद्यालय की मोक्षा बाफना ने 12वीं वाणिज्य में 95% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, परिवार और शहर... जलगृह विभाग सलाहकार समिति की हुई बैठक,पानी बचाने मुहिम चलाने का हुआ निर्णय प्रभारी लीना दिनेश देवांग... विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया संतों का आशीर्वाद, पत्नी अनुष्का शर्... वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद आशीष चंद्राकर द्वारा निशुल्क कंप्यूटर एवं ब्यूटी अकादमी कक्षाओं का संचाल... कर्मचारी नगर बुद्ध विहार में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
दुर्ग

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की पहल

दुर्ग | श्रुति फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/ अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी के द्वारा शिवाजी महिला स्व सहायता समूह दुर्ग में बर्तन बैंक खुलवाकर बर्तन बैंक का उद्घाटन किया गया।

नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था एवं शिवाजी महिला स्व सहायता समूह के तत्वावधान में स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ रूपलता साहू के नेतृत्व में दुर्ग के राजीव नगर में किया गया।

रूपलता साहू जी समूह की अध्यक्ष के साथ साथ श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की वार्ड 2 राजीव नगर की वार्ड अध्यक्ष भी है|

बर्तन बैंक सामुदायिक स्तर पर कार्य करता है जहां सभी समुदाय के लोग हमारे यहां से बर्तन निशुल्क ले जा सकते है। पुरानी परंपराओं को भी पुनः एक बार फिर से जीवित करने की एक कोशिश है।ताकि प्लास्टिक वह थर्माकोल से होने वाली गंदगी को रोका जा सके।

निशुल्क होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को भी बर्तन बैंक का लाभ मिलेगा।हमारी कोशिश रहेगी कि इसे आगे एक अभियान का रूप देकर ज्यादा से ज्यादा महिला समूहों को इसमें जोड़ा जाएगा और बड़े रूप में इसपर काम किया जाएगा।

बर्तन बैंक से आप निशुल्क बर्तन के लिए रूपलता साहू वार्ड क्रमांक –2 पटवा भवन के पीछे राजीव नगर दुर्ग में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button