ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: 17 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आज 13 मई को प्रदेश के 17 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और सरगुजा जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अचानक तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

अन्य जिलों में रहेगा मौसम सामान्य
राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य और साफ रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मौसम विभाग ने ग्रामीण इलाकों के किसानों और नागरिकों से खुले क्षेत्रों में न रहने, पेड़ और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। साथ ही आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानियां बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button