ब्रेकिंग
बेखौफ अपराध, बेबस कानून: नशा, सट्टा और गौ तस्करी पर नहीं लग रहा लगाम नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी आत्महत्या केस में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध और घरेलू हिंसा के आर... प्राणघातक हमला कर चोंट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार पूर्व विवाद पर टंगिया से मारकर हत्या करने की कोशिश निगम प्रशासन ने इदिरा मार्केट स्थित जर्जर मटन/मछली मार्केट में आम जनता को अपनी जवाबदारीजाने की दी सल... छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: 17 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी आपापुरा वार्ड 31 में चला महापौर महा सफाई अभियान का विशेष सफाई विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमार... गरीबों को पक्का मकान देना हमारा संकल्प, पीएम आवास योजना से बदल रही तस्वीर - शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ने की 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों' की सराहना, ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति की ओर ...
बिलासपुर

नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी आत्महत्या केस में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध और घरेलू हिंसा के आरोप

बिलासपुर। नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर और रेलवे की कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विनीता साहनी अपने पति के अवैध संबंध और लगातार घरेलू हिंसा से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। विनीता साहनी (37) एनई कॉलोनी, रेलवे परिक्षेत्र में निवास करती थीं। 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही विनीता के परिजन उनकी मौत पर सवाल उठाते रहे। विनीता की बड़ी बहन रिंकी साहनी ने आरोप लगाया था कि विनीता आत्महत्या नहीं कर सकती, वो मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मजबूत थी।

रिंकी ने बताया कि घटना के एक दिन पहले ही विनीता से वीडियो कॉल पर बात हुई थी और वह पूरी तरह से खुश नजर आ रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि विनीता के साथ मारपीट कर हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान विनीता के मोबाइल से मिले चैट्स और कॉल डिटेल्स में पति के अवैध संबंधों के प्रमाण मिले। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने एक साल बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button