ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
खैरागढ़

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर मादा भालू का हमला, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

खैरागढ़ | खैरागढ़ तहसील के अंतर्गत बनबोड गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए 23 वर्षीय युवक जितेंद्र चक्रधारी पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक ने किसी तरह भागकर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सुबह तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए गांव से सटे जंगल में गया था।लौटते समय उसकी मुठभेड़ एक मादा भालू और उसके दो शावकों से हो गई। भालू को सामने देख वह घबरा गया और भागने लगा, लेकिन तभी भालू ने उसे पकड़ लिया और उसके पैर पर गंभीर रूप से हमला कर दिया। घायल जितेंद्र किसी तरह साहस जुटाकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया और वहां मदद का इंतजार करता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे नीचे उतार कर मुढ़ीपार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल जितेंद्र की स्थिति सामान्य है और उसका इलाज जारी है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी (DFO) पंकज राजपूत ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान यह हादसा हुआ है। क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ग्रामीणों से अपील:
वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में जाने के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी वन्यजीव की उपस्थिति की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button