दुर्ग
इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़, डॉक्टर गिरफ्तार

दुर्ग। इलाज के लिए क्लीनिक गई महिला के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।







जानकारी के मुताबिक, पीड़िता किसी बीमारी के इलाज के लिए हाउसिंग बोर्ड निवासी डॉक्टर इंद्रमन कुमार हिरवानी के क्लीनिक में गई थी।




इसी दौरान डॉक्टर ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकली और सीधे जामुल थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जामुल थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।