ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 स्टंट बाईकर्स को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया था माननीय न्यायालय

दुर्ग  | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना,

वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार स्टंट बाईकर्स, मोडिफाईड सायलेंसर, लापरवाह वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। भिलाई के सेक्टर एरिया एवं उतई क्षेत्र में दो पहिया वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक होकर वाहन चलाते हुए वीडियो प्राप्त हुआ था|

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन का पतासाजी कर वाहन के चालक को वाहन के साथ यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया |

जिस पर न्यायालय द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 129/177 एवं 184 के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन चालक तुषार टंडन, जागेश्वर यादव, अभिलाश, सिंता सोनी के उपर 38 हजार रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत दिनों पूर्व 11 मॉडिफाइड सायलेंसर वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी थी।

अपीलः– उक्त वाहन चालक से अन्य ऐसे वाहन चालक जो स्टंट करते हुए वाहन चालन करते है उन्हें ऐसी लापरवाही न करने हेतु अपील कराया गया क्योकि यह स्वयं तथा अन्य के लिए भी खतरनाक है।

साथ ही यातायात पुलिस सभी परिजन से अपील करती है कि वे अपने बच्चे को लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाने समझाईस दे एवं यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने बतायें और उनकी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने अपील की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button