ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
Uncategorized

तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरी भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में सात कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें नगरी भाजपा कार्यालय में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ कर कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले की शिकायत स्थानीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश नेतृत्व से की गई थी, जिसके बाद जांच कर कठोर कदम उठाया गया।

निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में निखिल साहू (युवा मोर्चा सदस्य), शैलेंद्र धेनु (सेवक अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल नगरी), भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर और एक अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस घटना को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध बताते हुए कहा, “भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। जो भी कार्यकर्ता पार्टी की छवि को धूमिल करने और संगठन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं न केवल पार्टी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि संगठन की एकता और गरिमा को भी आघात पहुंचाती हैं।

पार्टी नेतृत्व की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button