ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर द्वारा में समिति सदस्यों,एवं अधिकारियों के साथ की बैठक

दुर्ग/महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक दिन बुधवार को नगर नियोजन एवं लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर के अध्यक्षता में एमआईसी चेम्बर में समिति सदस्यों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया, जिसमें निम्न विषयों पर चर्चा एवं सदस्यों ने निर्णय लिया गया।

लोक कर्म प्रभारी  चन्द्राकर ने कहा कि वार्ड के 15 सतनाम पारा आर्युवेदिक अस्पताल के पिछे सास्कृतिक भवन निर्माण कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु ठेकेदार को संबंधित इंजिनियर के साथ कार्य का सेडयूल तैयार कर कार्य कराया जाये।

उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के दौरान बाढ़ की स्थिति मे समस्त वार्डों के गढ़ढों में डस्ट फिलिंग का कार्य मरम्मत संधारण मद से कराया जाये जिस हेतु समस्त 60 वार्डों के उप अभियंता द्वारा स्थल का चिन्हांकन कर प्राक्कलन तैयार किया जाये।

साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड कं. 44 में सतनाम भवन के कार्यों का आर्किटेक से स्थल के अनुरूप ड्रॉईंग डिजाईन प्राप्त कर संबंधित अभियंता द्वारा स्थल पर शीघ्र लेआउट प्रदान किया जाये,इसके अलावा पूर्व में महापौर निधि एवं पार्षद निधि (पिछला वित्तीय वर्ष) की रोकी गई राशि की मांग के लिए शासन को पत्र भेजा जाना है।

जिससे स्वीकृति के प्रत्याशः में किये गये कार्यों का भुगतान किया जा सके। समस्त उपअभियंताओं द्वारा उक्तानुसार किये गये कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक समिति के सदस्य नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन,गुलाब वर्मा,आशीष चन्द्राकर,गोविंद्र देवांगन, विद्यावती सिंह, लोकेश्वरी ठाकुर,सरस निर्मलकर,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके जैन, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता पंकज साहू सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button