ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

स्वच्छता दीदियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, कहा निरन्तर अभियान चलाकर देंगे संदेश

दुर्ग/ नगर पालिक निगम महापौर  अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश और पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता दीदियों  ने शपथ ग्रहण कर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम शामिल होकर शपथ ली।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हर साल पांच जून को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है.यह एक महत्वपूर्ण दिन है जो दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण के मुद्दों के बारे में सोचने और कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करता है|

पर्यावरण विभाग प्रभारी ने बताया कि दुर्ग नगर पालिक निगम ने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता दीदियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. इस शपथ के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने और संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध किया गया।

वृक्षारोपण अभियान,नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा किया जा सके.जागरूकता अभियान:

पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए गए।इन कार्यक्रमों के माध्यम से दुर्ग नगर पालिका निगम ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उसे बचाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button