ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे, दो युवकों की दर्दनाक मौत, रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह बलरामपुर और लखनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।

पहला हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत
वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दूसरा हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित सिंगिटाना के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए यह गंभीर चेतावनी है कि तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button