ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

दुर्ग लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: पुल से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, पिता घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक कार पुल से टकरा गई, जिससे मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बेलर निवासी त्रिलोक देवांगन अपनी पत्नी प्रेमलता देवांगन और बेटे जयकांत देवांगन के साथ कार से दुर्ग में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात लगभग 11 बजे जब वे धमतरी-सिहावा मार्ग पर टांगापानी और घोटगांव के बीच पहुंचे, तभी उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे बने पुल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में प्रेमलता देवांगन और उनके बेटे जयकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि त्रिलोक देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button