ब्रेकिंग
छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
रायपुर

ब्रेकिंग: 46 निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक, कुल 59 अधिकारियों का प्रमोशन – 10 इंस्पेक्टर की पदोन्नति लिफाफा बंद जांच के कारण

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पदोन्नति हुई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 59 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) एवं समकक्ष पदों पर प्रमोट किया गया है। इनमें से 46 अधिकारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद से डीएसपी बने हैं। वहीं, 7 सहायक सेनानियों को भी उनके समकक्ष पद पर प्रमोट किया गया है।

प्रमोट किए गए अधिकारियों में 1998, 1999 और 2000 बैच के अफसर शामिल हैं। खास बात यह है कि 59 पदोन्नत अधिकारियों में 27 महिलाएं शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को दर्शाता है। दुर्ग जिले से भी 6 अफसरों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें विपिन रंगारी, नवी मोनिका पांडेय, ममता अली शर्मा, कृष्ण बिहारी नागे प्रमुख नाम हैं।

पदोन्नति सूची में प्रमुख नामों में सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, यशकरण ध्रुव, कुंज बिहारी नागे, बृजेश तिवारी, एम्ब्रोस कुजूर, रीना नीलम कुजूर, लता चौरे, स्वाती मिश्रा, योगिता बाली, भारती मरकाम, वैजयंती माला तिग्गा, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे जैसे कई अफसर शामिल हैं।

गौरतलब है कि विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। हालांकि, 10 इंस्पेक्टरों की पदोन्नति विभागीय जांच प्रक्रिया के कारण फिलहाल लिफाफा बंद रखी गई है।

सूत्रों के अनुसार केवल 17 पद स्वीकृत थे, लेकिन पिछले 25 वर्षों में केवल एक बार पदोन्नति मिलने की बात को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने पदों की सीमा से बाहर जाकर 46 अधिकारियों को “सांख्येत्तर प्रमोशन” दिया है।

प्रमोट किए गए सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जल्द जारी की जाएगी। यह प्रमोशन छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यकुशलता और वरिष्ठता के सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button