केदारनाथ यात्रा के दौरान दुर्ग निवासी विजय सिंह भारद्वाज का हृदयघात से निधन, अंतिम संस्कार 11 जून को

दुर्ग | दुर्ग शहर के जवाहर नगर निवासी और GST कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ विजय सिंह भारद्वाज (उम्र 34 वर्ष) का 9 जून को केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से उनके परिजनों, सहयोगियों और परिचितों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, विजय सिंह अपने धार्मिक प्रवास के दौरान केदारनाथ यात्रा पर गए हुए थे, जहां यात्रा के दरम्यान अचानक उन्हें हृदयघात हुआ। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 11 जून की सुबह तक उत्तराखंड से दुर्ग स्थित निवास – जवाहर नगर – लाया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार 11 जून को दोपहर 12 बजे हरना बांधा मुक्तिधाम में किया जाएगा।
शोकाकुल परिवार में उनके पिता मुकुंद सिंह भारद्वाज, भाई विजय सिंह भारद्वाज एवं समस्त भारद्वाज परिवार शामिल हैं।
यह दुःखद क्षति न केवल परिवार के लिए, बल्कि उनके सहकर्मियों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय है।














