ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

कार की ठोकर से घायल हुई 7 साल की बच्ची को लेकर फरार हुए युवक, अपहरण की आशंका – पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बछौद गांव में गुरुवार शाम शिवांगी पटेल नामक बच्ची अपने ननिहाल में सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार में सवार युवक घायल शिवांगी को यह कहकर उठाकर ले गए कि वे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने परिजनों को न तो इसकी सूचना दी और न ही उन्हें साथ ले गए।

परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास के अस्पतालों में बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी शिवांगी का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने बलौदा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश की जा रही है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button