ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

लाटरी निकालकर 38 हितग्राहियों को प्रदान किया गया पीएम आवास, महापौर बाघमार की पहल से लोगों के खिले चेहरे

दुर्ग/नगर पालिक निगम  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गणपति विहार,पोटिया कला, माँ कर्मा,फॉर्चून हायट्स, गोकुल नगर, सरस्वती नगर इत्यादि में निर्मित फ्लैट आवास हेतु कुल 38 हितग्राही पात्र पाए गए।पात्र हितग्राहियो के आवास आवंटन हेतु डाटा सेंटर खुली लाटरी पद्धति से आवासों को आबंटित किया गया।

आबंटन के दौरान  अलका बाघमार द्वारा सभापति श्याम शर्मा,लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर के साथ  सहायक अभियंता संजय ठाकुर व हितग्राहियों की उपस्थिति में एक-एक कर सभी 38 पात्र हितग्राहियो को आवास आबंटन पत्र प्रदान किया गया।

महापौर  बाघमार की पहल से आबंटन पत्र प्राप्त कर सभी हितग्राही खिले चेहरे,हितग्राहियों के चेहरे की रौनकता उनके उल्लास को दर्शित कर रहा था। मौके पर हितग्राहियों के खिले हुए चेहरे साहज़ ही देखने को मिला।

महापौर व सभापति नें सभी हितग्राहियो का अभिवादन किया और नये आवास में प्रवेश हेतु शुभकामनाये दिए। हितग्राहियो नें भावुक मन से हर्ष और उल्लास के साथ जल्द से जल्द अपने सपनों का आशियाना में शिफ्ट होने की इच्छा जाहिर की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के सह नोडल अधिकारी संजय ठाकुर जी, आवास प्रेरक सचिन ताम्रकार, दीपक संचेती, प्रितेश वर्मा, क्लर्क रामदास साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर नंदिनी यादव व अन्य स्टाफ इत्याडी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button