ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
भिलाई

वाहन चोरी का खुलासा: सशक्त एप की मॉनिटरिंग से भिलाई नगर पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार

भिलाई। जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भिलाई नगर पुलिस ने ‘सशक्त एप’ के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए महिंद्रा जीप चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी दिनेश कुमार मिश्रा, निवासी एमआईजी-01/865 आमदी नगर, श्रीराम चौक, हुडको भिलाई ने दिनांक 13 जून 2025 को थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11 जून 2025 की रात्रि 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच उनके गैरेज में खड़ी महिंद्रा जीप (CG 07 ZD 4300) को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। सशक्त एप से ट्रैकिंग कर वाहन की जानकारी प्राप्त की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर 04, जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन युवक जीप बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदेहियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई जीप तालाब के पास छिपाकर रखी गई थी, जिसे मौके से जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. लीलाराम निषाद(26 वर्ष)
    निवासी: आबादी पारा, ग्राम घुघसीडीह, पोस्ट खोपली, जिला दुर्ग
  2. खिलेश कुमार पटेल(21 वर्ष)
    निवासी: शंकर नगर, ग्राम खोपली, थाना उतई, जिला दुर्ग

3.अमित कुमार निषाद (25 वर्ष)
निवासी: ग्राम आमदी, बजरंग चौक, पोस्ट परसदा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

भिलाई नगर पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोह पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button