अपहरण कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार – खुर्सीपार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई। थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को खुर्सीपार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रजीत उर्फ टकली, हरू उर्फ हर्ष सिंह, और गोली उर्फ ओमकार सिंह शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरीश कुमार सोनी उर्फ विक्की सोनी, उम्र 33 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, छावनी ने 25 मई 2025 को थाना खुर्सीपार में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दिनांक 21 मई 2025 को उन्हें अशरफी मस्जिद के पास, जॉन 3 टकली के घर के सामने स्थित निर्माणाधीन मकान से जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण किया गया और बाद में मारपीट की गई।
एफआईआर और जांच:
शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 100/2025 के तहत धारा 140(4), 127(2), BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी:
- इंद्रजीत उर्फ टकली पिता चरणजीत सिंह (उम्र 25 वर्ष)
- पता: कैनाल रोड, भगत सिंह चौक के सामने, खुर्सीपार
- हरू उर्फ हर्ष सिंह पिता अवतार सिंह (उम्र 23 वर्ष)
- पता: न्यू खुर्सीपार, सिंधी कॉलोनी, जिला दुर्ग
- गोली उर्फ ओमकार सिंह पिता अवतार सिंह (उम्र 22 वर्ष)
- पता: जॉन-2, सड़क-1, क्वार्टर नं. 89, सुभाष मार्केट, थाना खुर्सीपार
तीनों आरोपियों को पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल करने के पश्चात 19 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का योगदान:
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक वंदिता पनिकर (थाना प्रभारी खुर्सीपार) के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल,प्रधान आरक्षक बल्लूराम सापहा,आरक्षक आनंद तिवारी, चुमुक सिन्हा व शैलेश यादव का विशेष योगदान रहा।














